पाटन:– 14 जून की रात्रि में पति ने किसी बात पर फावड़ा से वार करके पहले अपनी पत्नी को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। फिर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। खेतों के बीच बने कमरे में इस दम्पत्ति की लाश मिली है। दुर्ग जिले में उतई थाना क्षेत्र के खोपली गांव में आधी रात को इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। रात में ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को मच्यूरी भिजवा दिया उतई थाने के मचांदुर चौकी अंतर्गत ग्राम खोपली धौराभाठा में खेतों के बीच बने कमरे में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक पति का नाम हेंगल राम बंजारे पिता स्व. खेदू राम (45 वर्ष) है। वहीं मृतका पत्नी दशोदा बंजारे पति हेंगल राम बंजारे (43 वर्ष) है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के लोहे वाले गेट को तोड़कर अंदर घुसी। दोनों शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इधर जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ रात में ही मौके पर उमड़ पड़ी बताया जाता है कि हेंगल राम बंजारे ने किसी से खेत रेगहा में लिया। उसी खेत पर काम करने दोनों पति-पत्नी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे घर से निकले थे। शाम तक वे दोनों वापस नहीं लौटे तो घर में मौजूद बहू ने हेंगल राम के दोनों बेटों को जानकारी दी। बेटों को पता था कि उनके माता- पिता खेत गए हैं। इसलिए अंधेरा घिरने के बाद दोनों भाई खेत पर पहुंचे। दोनों भाई ने अंधेरे में माता-पिता को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर खेत पर बने कमरे के पास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी। तब छोटे भाई ने रोशन दान से कमरे के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर नजर आते ही वह गिरकर बेहोश हो गया। बड़े भाई को अनहोनी की आशंका हुई और उसने भी रोशन दान से झांका तो उसे भाई के बेहोश होने का कारण पता चल गया। उसने किसी तरह अपने छोटे भाई को होश में लाया और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात को 8.30 बजे मिली।

0 टिप्पणियाँ