पाटन:– दक्षिण पाटन में आज दोपहर जमकर बारिश हुई है, धान की खेती करने वाले के किसानों के चेहरे खिल गए है वही ग्रामीण क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था की पोल खोल दी है बारिश के चलते जामगांव आर थाना परिसर में पानी भर गया वहीं इस जगह आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को जल भराव के चलते खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जैसे तैसे पुलिस के जवानों ने पानी निकालने के लिए व्यवस्था की।
लेकिन बारिश के मौसम में इस तरह को स्तिथि जामगांव आर थाने में निर्मित होती रहेगी, जामगांव आर सरपंच राजकुमार ठाकुर से संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया लेकिन व्यस्तता के कारण कॉल रिसीव नहीं किए।



0 टिप्पणियाँ