पाटन:– नए सत्र का आगाज 26 जून से होने वाला है, राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार के 10 अलग अलग क्षेत्रो में नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को चलाया जा रहा है l 10 क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार ट्रेड को चुनने का अवसर कक्षा 9 वीं तथा 11 वीं में मिलता है, इसी क्रम में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पाटन, जिला - दुर्ग में रीटेल और मीडिया का पाठ्यक्रम संचालित है l मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ट्रेड में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का प्रवेश हो और उनको लाभ मिले इसके लिए विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक लालेश्वर देवांगन द्वारा गाव - गाव घूमकर डोर टू डोर पलकों से मिलकर व्यावसायिक शिक्षा के लाभ, इसमे होने वाले शैक्षणिक गतिविधियों जैसे - प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा, अतिथि व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण, ऑन जॉब ट्रेनिंग, इंटर्नशिप के बारे में बताया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस महत्त्वपूर्ण पाठयक्रम का लाभ मिले,इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हो और उन्हें बेहतर स्किल्ड शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान हो सके l



 जागरूकता अभियान विद्यालय के प्राचार्य श्री पी एल सिन्हा और IEPL के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्लई व बृजेश शुक्ला के मार्गदर्शन मे चलाया जा रहा है l