अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थूल और यौगिक क्रियाएं, सूर्य नमस्कार आसन व प्राणायाम करवाए गए
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार कौही के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन नवोदय बहुद्देशीय सभागार शासकीय प्राथमिक शाला कौही में किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक एवं प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने स्थूल एवं यौगिक क्रियाएं, सूर्य नमस्कार आसन व प्राणायाम करवाए।
इस अवसर पर उपस्थित सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने उपस्थित जनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हुए प्रति दिवस योग एवं प्राणायाम करने प्रेरित किए।
इस दौरान शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पंच गंगा राम साहू, सचिव द्वारिका यादव, रोजगार सहायक उमेन्द्र साहू, मां काली मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती सोनी कौशिक सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ