पाटन:– आगामी 17 जून को होनेवाला बकरीद पर्व को लेकर जामगांव आर थाना और अम्लेश्वर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे नयाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह के द्वारा बकरीद पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। बकरीद पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे पोस्ट पर संज्ञान लिया जाएगा। इस मौके पर थाना क्षेत्र के मुखिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।