कौही में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत शनिवार 25 मई को सुबह 7 से 9 बजे तक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन कर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा पर आवश्यक पहल किए। जिसमें शिक्षा विभाग से प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक राजेश यादव, एवं स्वास्थ्य विभाग से आर एच ओ दीपक वर्मा व मितानीन ममता साहू,दुकाला साहू ने उपस्थित 43 बच्चों (35 बालिका+8बालक) को शारीरिक मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य अंर्तगत विभिन्न जानकारियां तथा हाथ धुलाई एवं ओ आर एस का प्रायोगिक करवा गया। तथा विपरीत मौसम में आपदा प्रबंधन के द्वारा जन धन हानि से बचाव के उपाय सुझाए गए एवं बच्चों से उनके पूर्व ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तर आयोजित किए गए।




0 टिप्पणियाँ