जामगांव आर - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, जिसमे स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत जामगांव आर की ही निवासी छात्रा कु. नेहा साहू पिता श्री मुकेश साहू, माता श्रीमती गायत्री साहू, ने दसवीं बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम व उत्कृष्ट श्रेणी में 10th बोर्ड की परीक्षा में 93% अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण किया।



स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव आर के प्राचार्य श्री राजेश पिल्लाई, सहित कक्षा शिक्षक व अन्य स्कूल के शिक्षकों, व अन्य कर्मचारी स्टाफ ने एवं माता - पिता, व परिवार जनों बेटी की सफलता में दादा जो कि शिक्षक रहे है, परिवार जनों में अत्यंत ही हर्षित व खुशी का माहौल सभी ने मिलकर बालिका कु. नेहा साहू के परीक्षा परिणाम पर उज्ववल मय भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया। व आगे भी मेहनत व लगन से अध्यापन करने के लिए, सफलता प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।


कु नेहा ने बताया कि- वह 10th के परीक्षा परिणाम से अत्यंत ही खुश है इस सफलता के लिए उन्होंने अपने माता पिता व परिवार के द्वारा मिले गए भरोसा व विश्वास, स्पोर्ट व स्कूल (संस्था) गुरुजनों के प्ररेणा, मार्गदर्शन को श्रेय दिया, व उनको अपने ऊपर समर्थन व आशीर्वाद मार्गदर्शन बनाये रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, व आगे भी इसी प्रकार से समर्थन व मार्गदर्शन बनाये रखने की निवेदन किया, ताकि और आगे वह अच्छे से मन लगाकर अपना अध्ययन कर सकें व अपने लक्ष्य हासिल कर सकें।