रायपुर | प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) व प्री वेटनरी पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) और बीए. बीएड व बीएससी.बीएड की प्रवेश परीक्षा 9 जून को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 31 मई को जारी होंगे। इसे लेकर व्यापमं से तैयारी की जा रही है। पीएटी के माध्यम बीएससी एग्रीकल्चर व बीएससी हार्टीकल्चर जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। जबकि पीवीपीटी के माध्यम वेटनरी व फिशरीज के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में एडमिशन होंगे। पीएटी व पीवीपीटी परीक्षा एक साथ होगी, इनके लिए करीब 35 हजार आवेदन मिले हैं। इसी तरह बीए. बीएड और बीएससी.बीएड चार वर्षीय कोर्स है। इसकी राज्य में करीब 200 सीटें हैं। इनके लिए 15 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।

0 टिप्पणियाँ