जामगांव(आर)।साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त माता कर्मा की 1008वीं जयंती स्थानीय स्तर पर बोरवाय, औरी(आर)में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सुबह आरती के बाद मंगल कलश यात्रा के साथ ग्राम भ्रमण किया गया।तत्पचात अतिथियों का स्वागत उदबोधन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,अध्यक्षता गुलाब साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन की।विशेष अतिथि रविशंकर साहू अध्यक्ष,परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर,रूपचंद साहू सभापति जप पाटन,कुलेश्वर साहू युवा संयोजक,भूषण साहू सरपंच,द्वारिका प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ,ओंकार साहू सलाहकार,भोजराम साहू संरक्षक ने श्री कृष्ण,मां कर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा की मां कर्मा की भक्ति,त्याग,तपस्या से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।हम सबको सामाजिक उद्देश्यों को ध्यान में रखते आने वाली पीढ़ी को सामाजिक संस्कार देना जरूरी है।
तहसील उपाध्यक्ष गुलाब साहू ने जिला,तहसील परिक्षेत्र स्तर के कर्मा जयंती में सहभागिता के लिए निवेदन किया।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रविशंकर साहू ने प्रत्येक सामाजिक बंधु को माता कर्मा की पूजा के साथ अपनी दिनचर्या की शुरुवात करनी चाहिए।उन्होंने स्वर्गीय श्री कामता प्रसाद साहू की समाज सेवा को याद करते हुए इकाई,परिक्षेत्र,तहसील एवं जिला स्तर तक अपनी गांव की पहचान बनाई।
दोनों ग्रामों में अतिथियों का आभार स्थानीय अध्यक्ष ने किया।
इस अवसर पर भूषण साहू, सीता राम साहू अध्यक्ष,हीरा साहू,डेमन साहू सचिव,विष्णु साहू,योगेंद्र साहू,एन के साहू,भोज राम साहू,रोशन साहू,बेनु कामड़े,महेश चंद्राकर,दया चंद्राकर,भागवत साहू,ओंकार साहू,संतोष साहू,केशर साहू,नूतन साहू,बिमला साहू,ईश्वरी साहू,रोहणी साहू,दयालु साहू,संतू साहू,भीखम साहू,गजराज साहू,दुर्गेश यादव,विनोद साहू,पुरानिक साहू,टीकम साहू,सरजू साहू,राजेंद्र साहू,गोकुल साहू,दशरथ साहू सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ