पाटन ब्लाक के रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम ओद्रगहन में दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हुई यह घटना शाम लगभग 7.30 की है घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उपस्थित हो गए ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओद्रगहन निवासी लक्ष्मी जो पावर एक्सल बाइक पर सवार था जिसे गंभीर चोटे आई है वही दूसरी बाइक एचएफ डीलक्स जिसमे दो महिला और एक पुरुष सवार थे जिसका बाइक क्रमांक CG 04 एन.बी 4740 है ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पर जानकारी दी डायल 112 की टीम ने घायल को पाटन शासकीय हॉस्पिल ले जाया गया है।