ग्राम सुरपा में सांस्कृतिक भवन का प्लास्टर गिरा है यह भवन सरपंच मानिक नारंग के कार्यकाल 1996 में बनकर तैयार हुआ था भवन के उद्घाटन में गुंडरदेही विधायक ताराचंद साहू, विधायक प्रतिनिधि दयाराम साहू एवं फकीर सिंह वर्मा के द्वारा सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन किया गया था आज सुबह 9:30 बजे छत का प्लास्टर भर भरा कर गिर गया जब प्लास्टर गिरा तो नीचे ट्रैक्टर खड़ी हुई थी गनीमत यह रही थी हादसे में किसी को चोट नहीं आई है
बता दे कि यह भवन 28 साल पुराना है और इस भवन में गणेश पक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते हैं अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय अगर प्लास्टर गिरता तो कितना बड़ा भयानक हादसा हो सकता था
भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी दुर्ग प्रमोद जैन का कहना है की जर्जर भवन को छतिग्रस्त कर नए भवन की मांग करेंगे।

0 टिप्पणियाँ