विवेक नारंग की रिपोर्ट

पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुरपा में प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की 1008 वीं जयंती का आयोजन किया गया भक्ति माता कर्मा की पूजा अर्चना कर बच्चो एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया

पुराण लाल साहू जिला साहू संघ न्याय प्रकोष्ठ संयोजक ने कहा पाटन के पूरा परिक्षेत्र में भक्त माता कर्मा की जयंती का गांव गांव आयोजन हो रहा है चैत्र महीना बहुत पावन है वास्तव में माताएं संसार के संचालक है समाज का संचालक है मां कर्मा भक्ति का प्रतीक है और मां दुर्गा शक्ति के प्रतीक है चैत्र नवरात्रि में शक्ति और भक्ति का महीना है मर्यादा में रह कर जीवन यापन करे यही मां कर्मा का संदेश है।

मुख्यअतिथि के रूप में मंचस्थ जिलापंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू  ने कहा मां कर्मा का आशीर्वाद सर्व समाज को को मिले 5 अप्रैल को "मेरी मां कर्मा" मूवी आई है मूवी में भक्ति आराधना में ताकत है जिसकी बदौलत भक्त मां कर्मा को भगवान की प्राप्ति हुई है मूवी के माध्यम देखने को मिलेगा हमे अपने परिवार समाज के साथ इस मूवी को देखना चाहिए ।
कर्मा जयंती के अवसर पर रात्रि में हरिकीर्तन का आयोजन हुआ



इस अवसर सरपंच रेखा साव,दिनेश सभापति पाटन, दिलीप साहु ओद्रगहन, मन्नू साहू चरभाठा,भागवत साहू, अध्यक्ष विष्णु साहू, उपाध्यक्ष सरोज साव, सचिव परख साहू,महिला अध्यक्ष निरुपमा साहू, कोषाध्यक्ष तिजराम साहू, समुंद साहू,चंद्रहास साहू,
मंच संचालक नुमेश साहू, ने किया एवम सामाजिक बंधु मुख्यरूप से उपस्थित रहे।