पाटन विधानसभा अमलेश्वर में  युवा कांग्रेस द्वारा रोज़गार दो न्याय दो कार्यक्रम तहत मशाल जुलूस निकाला कर देश मे बढ़ रही बेरोजगारी एवं महंगाई के विरोध में युवा सड़क में उतर कर मशाल निकल कर केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सुमित चंद्राकर (अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा) के नेतृत्व में यह जुलूस निकाला गया जिसमे युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।