पाटन। तहसील मानिकपुरी पनिका समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं मिलन समारोह पाटन के नवीन कबीर भवन में आयोजित किया गया।सुबह 10 बजे से सदगुरु कबीर साहेब जी की चौका आरती के बाद सामाजिक बंधुओं के द्वारा सामाजिक उत्थान की परिचर्चा,सामूहिक भोज एवं प्रसादी ग्रहण किए।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री विधायक भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि आशीष वर्मा,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नपं पाटन,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,चितरेखा मानिकपुरी अध्यक्ष महिला संगठन ने सदगुरु कबीर साहेब की आरती में शामिल हुए।

ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने समाज गंगा को प्रणाम करते हुए सदगुरु कबीर के अनुयायी मानिकपुरी पनिका समाज अपने सत्य,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के लिए जाना जाता है।आज युवाओं को समाज,शिक्षा,व्यवसाय,संस्कार की दिशा में चलने की प्रेरणा हम सबको देना चाहिए।

महामंत्री रुपेंद्र शुक्ला ने कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज प्रत्येक ग्रामों में अल्पसंख्यक है लेकिन वजनदार भूमिका में रहते है।




तहसील अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने सामाजिक कबीर भवन पाटन,खपरी(चुलगहन) पूर्णता की ओर है।जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किए।

मंच संचालन पुरषोत्तम धनकर ने किया।

इस अवसर पर भगत दास मानिकपुरी,गोपाल दास,हिम्मत दास,अनिल दास,शोभा दास,नोहर मानिकपुरी,ईश्वर दास,राकेश मानिकपुरी,अमरदास,होमन दास,अर्जुन मानिकपुरी,योगेश दास,नीलमणी दास,चितरंजन मानिकपुरी,मंथीर दास,टीकम मानिकपुरी,परमेश्वर दास,बोधन दास,परदेशी दास,गोकुल मानिकपुरी,गिरधर दास,रोहित दास,मंगलू दास,रूपदास मानिकपुरी,बहुरदास,भानुदास मानिकपुरी,कोमलदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में युवा,महिलाएं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।