पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुरपा में कोसरिया यादव समाज सुरपा पाली द्वारा गीता जयंती का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद समाज की महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा गांव के चौराहे से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। आयोजन में समाज की महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग,युवा के द्वारा बाजे गाजे व दोहे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,युवक युतियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन के लाडले विधायक भूपेश बघेल के जनप्रतिनिधि के रूप में आए जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया
श्री साहू ने अपने उत्बोधन में कहा समाज को कैसे आगे बढ़ाए इसके बारे में चिंतन मनन करना है आज गीता जयंती के अवसर में हम सब एकत्रित हुए है यही वो समय जब सामाजिक बंधुओ द्वारा समाज हित के मुद्दे और संस्कृति पर चिंतन मनन किया जाना चाहिए आने वाली पीढ़ी को हमारे रीति और नीति को बताए ये हमारा दायित्व है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ने लगातार विकाश की गंगा बहाई है ग्राम सुरपा में भी यादव समाज का भवन निर्माण हुआ है जिससे सामाजिक आयोजन करने में सुविधा हुई है इस अवसर पर जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रूपेंद्र शुक्ला जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी दुर्ग, नीलकंठ शुक्ला रिवागहन, श्रीमति रेखा साव सरपंच ग्राम पंचायत सुरपा, डॉ सरोज साव पूर्व सरपंच, देवानंद देवांगन सुरपा,रूपचंद देवांगन देवांगन सेक्टर प्रभारी कांग्रेस,संतोष देवांगन बूथ प्रभारी,श्यामू यादव, राधेश्याम, दौवाराम केशव, नागेश्वर भारत यादव गिरधर, गुरुदयाल, मुरली यादव, हरिहर,गाैकरण, दिनेश पुरण परस परदेशी पुरुषोत्तम विनोद योगेंद्र शिवप्रसाद कौशल ओमप्रकाश शैलेंद्री यादव ललिता रानी गिरजा यादव समस्त यादव समाज सुरपा पाली एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ