संवादाता:– विवेक कुमार
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी रजत बिजौरा की विगत 2 मई 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम रसमड़ा, थाना पुलगांव तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामखिलावन सिन्हा की विगत 30 मई 2023 को मिर्गी आने से खदान के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम असोगा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी दानेश्वर गोस्वामी की विगत 17 मार्च 2022 को तालाब में डूबने से एवं सुन्दर नगर उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामबाई यादव की विगत 21 मई 2023 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ