पाटन स्थित सेजेस उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कन्या पाटन की मुखिया श्रीमती प्रमिला चंद्राकार जी के शासकीय सेवा में 38 वर्ष 1 माह 27 दिन की शानदार पारी पूरी करने के बाद 31 जनवरी को शाला परिवार द्वारा ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से SMDC के पूर्व अध्यक्ष श्री हेमंत देवांगन एवं सभी सदस्य, BEO जगदल्ले जी, पाटन क्षेत्र के प्राचार्य, विद्यालय के सभी सेवानिवृत्त व्याख्याता तथा शाला परिवार के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । विदाई समारोह के आयोजन में IEPL के राज्य समन्वयक श्री बृजेश शुक्ला भी पहुंच कर आदरणीय  चंद्राकार के कार्य कल के दौरान 5 वर्षो में प्राप्त सभी ज्ञान, आशीर्वाद, अपनेपन का मंच से अपने भाव को रखा I प्राचार्य जी की पहली नियुक्ति रानीतराई में हुई थी, उसके बाद मर्रा विद्यालय में, सेलूद विद्यालय में, खुड़मुड़ी विद्यालय में, फिर से रानीतराई विद्यालय में हुई और सन 2012 से शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पाटन में आप प्राचार्य के पद पर पदस्थ हुई तब से 31 जनवरी 2024 तक अपनी लगन, मेहनत और कार्यो को करने के शैली से विद्यालय को हर क्षेत्र में अग्रणी सहयोग दिया। जिसके फलस्वरूप आज कन्या शाला की छात्राओं को अनुशासन के रूप में, परीक्षा परिणाम के रूप में या अन्य गतिविधियों के लिए हो सभी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शाला परिवार ने गमगीन माहौल में आदरणीय प्राचार्य मेम को विदाई दिये जिसमें मंच का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता सिन्हा सर, लहरी सर, बी पी वर्मा सर,कुसुम नेताम,शोभा सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।




 प्राचार्य के तारीफ जितना कि जाए कम होगी आपने शाला को हमेशा एक परिवार की तरह संजोए रखा, सबकी परेशानियों पर विनम्रता से सुनना, समाधान करना, काम को करने की प्राथमिकता जैसे गुणों से हम सभी को सिखाया है। आप कभी भी किसी काम के लिए किसी को मना नहीं किए चाहे वो कार्य सरल हो या कठिन इन्हीं गुणों के कारण दुर्ग जिले में आप जाने माने प्राचार्यों में से एक रही है। विद्यालय परिवार आपके अगले पड़ाव एवं सुखद भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि आप हमेशा हंसते रहे मुस्कुराहट बनी रहे।