पाटन।अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन पाटन में किया गया।प्रेस क्लब भवन पाटन में हुए आयोजन में सभी पत्रकार अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए।कार्यक्रम में मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने हिस्सा लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत हर्षा लोकमणी चंद्रकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो में माल्यार्पण कर किया।अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने अपने अनुविभागीय पत्रकार संघ की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराते हुए कहा कि हमारा संगठन सबसे पुराना संगठन है, अब पहले से ज्यादा पत्रकार हो गए हैं और हम अब ज्यादा से ज्यादा मजबूत हो गए हैं, उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का और पाटन भवन के स्थान से लेकर अन्य सुविधाएं देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा लागातार किया जाता रहा है विगत वर्षों कोरोना की वजह से आयोजन नही हो पाया था।


कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर ने कहा कि पाटन का मीडिया बहुत तेज मिडीया है जल्द से जल्द हमें ब्लॉक सहित प्रदेश स्तर की खबरें आसानी से मिल जाती है,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी स्नेह बढ़ता है।


विभिन्न रोचक खेल अतिथियों ने लिया हिस्सा




कार्यक्रम में विभिन्न रोचक खेल का आयोजन किया गया 

बाल डालो और कुर्सी दौड़ में महिलाओं बच्चों सहित अतिथियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को संघ के तरफ से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के समापन में विशिष्ट अतिथि राकेश ठाकुर ने कहा कि पाटन में पत्रकारिता शुरू से ही अव्वल दर्जे की रही है वेब न्यूज़ आने के बाद तो है सबसे तेज हो गए हैं, इनकी समाचार प्रदेश के किसी भी कोने से पढ़ने को मिल जाता है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों से हर कार्यक्रम में मुलाकात होती रहती है, लेकिन आज पत्रकारों के परिवार के साथ भी मुलाकात हुई,उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को भवन भी दे दिया है ,अन्य सुविधाओं की कमी होने नही देंगे।कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी ने संबोधित किया।





पत्रकार संघ के द्वारा सभी अतिथियों को शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया साथ ही सभी परिवार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव और आभार प्रदर्शन राजू वर्मा ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गंगादीन साहू ,सुरेंद्र शर्मा ,धनराज साहू ,किशन हिरवानी ,टिकेंद्र वर्मा अंचल पांडे ,दिलेश्वर वर्मा, दिलीप कुर्रे, बलराम वर्मा, द्वारिका साहू हेमलता निषाद कल्याणी साहू , खूबी राम साहु,विवेक नारंग धनंजय सहित पत्रकारों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।