गुरुर बालोद-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ब्लाक अध्यक्ष गुरुर झम्मन हिरवानी ने प्रदेश वासियों को अन्नदान के  पावन त्यौहार छेरछेरा के शुभ शुभकामनायें एवं बधाई दिया l और कहा कि यह पर्व प्रदेश के आम जनता के खुशहाली,धन धान्य, सुख समृद्धि शान्ति को दर्शाता है I आज अन्नदान का महत्वपूर्ण महापर्व छेरछेरा पुरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। छेरछेरा पुन्नी अन्नदान का महापर्व है। यह छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। आज प्रदेश के जिस किसी भी हिस्से में आप जाएंगे वहां लोगों की टोलियां आपको मिलेगी जो 'छेरछेरा-माई कोठी के धान ल हेरहेरा' बोलती हुई नजर आएंगी। यही खूबसूरती है हमारे कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ की, जहां लोक परंपरा और तीज त्योहार एक दूसरे से गुथे हुए नजर आते हैं और हर त्योहार एक अनूठा संदेश देता है।