गुरुर-ग्राम रमतरा के बजरंग चौक में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भक्त हनुमान के मंदिर के पास त्रि दिवसीय रामायण पाठ का संगीतमय आयोजन सम्पन्न हुआ । जो इस वर्ष अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। जहां छत्तीसगढ़ राज्य के ख्याती प्राप्त मानस मण्डलीयों के द्वारा संगीत मय मानस गान रामायण पाठ का व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर समापन समारोह के
मुख्य अथिति श्री चन्द्रहास साहू (ठेकेदार) श्री विनय साहू एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री झम्मन हिरवानी (पंचायत जन प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष छ.ग. क्रांति सेना गुरुर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री दिनेश साहू, देवनंदन साहू कन्हैया निर्मलकर एवं ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे l
सभा को सम्बोधित करते हुए श्री झम्मन हिरवानी के कहा कि रामायण अमृत ग्रन्थ हैँ राम की कथा अनंत हैँ जिसको सुनने पढ़ने से ही जीवन रूपी नय्या भव सागर से पार हो जाते हैँ l रामायण वह दर्पण हैँ जो हम जीवन को संवार कर संस्कारी बनाते हैँ l


0 टिप्पणियाँ