ग्राम सुरपा और अकतई के बीच नाली निर्माण कार्य चल रहा है निर्माण कार्य के लिए लगे हाईवा के द्वारा सुरपा हाईस्कूल के पास लगे विद्युत पोल को जोर दार टक्कर मार दी जिससे पोल स्कूल की बाउड्री की ओर झुक गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनांक 16.01.24 दिन मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे की है स्कूल से लगे होने के कारण यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था बता दे की यह निर्माण कार्य श्री किशन कंस्ट्रक्शन कंपनी रायपुर के द्वारा की जा रही है फिलहाल विद्युत विभाग जामगांव आर को इसकी सूचना दे दी गई थी जिसे 18.01.24 विद्युत पोल का मरम्मत किया गया है।

0 टिप्पणियाँ