सेजेस पाटन (शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पाटन जिला-दुर्ग) में नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत मीडिया एंड इंटरटेनमेंट एवं रिटेल ट्रेड 2016-17 से संचालित हैं। कक्षा 9 वीं एवं 11 में विद्यार्थियों को इस विषय का चुनाव करने का विकल्प होता है विद्यार्थियों को उनके रूचि के अनुसार विद्यालय में चल रहे 2 ट्रेड में से किसी भी 1 ट्रेड को चुनकर पढ़ने की स्वतंत्रता होती है। व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान, प्रेक्टिकल वर्क से जोड़कर इनके हुनर को तराशना। इन उद्देश्यों की जांच - परख करने के लिए IEPL के राज्य समन्वयक बृजेश कुमार शुक्ला ने दिनाँक 22/12/2023 को शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पाटन का औचक निरीक्षण किया जिसमें विद्यार्थियों से मिलकर अतिथि व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण, विषय से संबंधित प्रैक्टिकल कार्यो के बारे में जानकारी ली और इनके उद्देश्यों को विद्यार्थियों को बताया l कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश में व्यावसायिक प्रशिक्षक की उपस्थिति में Internship कराए जाने की जानकारी दी l राज्य समन्वयक श्री बृजेश कुमार शुक्ला द्वारा विद्यालय में पदस्थ रिटेल एवं मीडिया के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रायोगिक कार्य को प्राथमिकता के साथ करवाने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रमिला चंद्राकार, श्री बी पी वर्मा सर सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।