जामगांव आर।आदिवासी ध्रुव गोड समाज खोला में शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता धनाजी राम ध्रुव अध्यक्ष भाठागांव परिक्षेत्र,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,बिमला बालाराम कोसरे सभापति जप,उमाशंकर नेताम,रेवती साहू सरपंच,खुमान जांगड़े उपसरपंच,रामजी कुंजाम, एम डी कतलम,दया राम कोर्राम ने बूढ़ादेव भगवान की पूजा अर्चना कर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने आदिवासी समाज के शहीद वीरनारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत देश में अंग्रेजो की गुलामी में लोहा लेते हुए हुआ। उसमें एक जस्बा था छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता की सेवा करने का।आज भी ध्रुव गोड़ समाज मेहनत,लगन,ईमानदारी के साथ काम करने वालों में से एक है।
स्थानीय समाज के द्वारा कलश यात्रा,गौरी गौरा शोभा यात्रा,आदिवासी नृत्य एवम् रात्रिकालीन जीवन ज्योति छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी जिर्राटोला(अंबागढ़ चौकी)की प्रस्तुति हुआ।
इस अवसर पर रवि ठाकुर,राजेंद्र कोर्राम,मिथलेश कतलम,टिकेश ओटी,शीतल कोठारी,नाथू बारले,मोहित चंद्राकर,टीकम ठाकुर,गोकुल बारले,ईश्वर चंद्राकर,ऋषभ चंद्राकर सहित ध्रुव गोड समाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ