पाटन में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस और युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज पाटन राज के तत्वाधान आयोजन हुआ जिसमे आदिवासी समाज के द्वारा सामाजिक भवन में गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर पाटन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया है इसके साथ युवक युवतियों द्वारा आदिवासी नृत्य से शमा बांधते हुए गली भ्रमण करते हुए मंच पर पहुंचे, जहां युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन के लाडले विधायक भूपेश बघेल कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा आज हम सब शहीद वीर नारायण सिंह को याद करने के लिए उपस्थित हुए हैं शहिद वीर नारायण सिंह ऐसे विभूति है जिन्होने 1857 की अंग्रेजों के खिलाफत झांसी से लेकर दिल्ली तक हुआ था हमारे छत्तीसगढ़ में भी शहीद वीर नारायण सिंह जी अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अंग्रेजो के गुलामी के दास्ता को खत्म करते हुए लड़ाई लड़ी अंग्रेजों के मुखबिर के जानकारी से शहीद वीर नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया और रायपुर के जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी दे दिया गया, शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के सच्चे सपूत जिन्होंने अंग्रेजों के क्रूरता के सामने नहीं झुके और हस्ते हस्ते फांसी स्वीकार कर लिए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा:–मुख्यमंत्री रहते हुए सोनाखान में अनेक बार जाने का असर मिला हमारे सरकार रहते हुए जयस्तंभ चौक में घोड़ा में बैठे हुए आदमकद प्रतिमा शहीद वीरनारायण सिंह के मूर्ति स्थापना करने का औसत मिला।

आदिवासी समाज बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ में है जिसमे ध्रुव गोड़ समाज जो बस्तर,सरगुजा, और मैदानी क्षेत्र में भी मिलते है और उनके नेता वीर नारायण सिंह है छत्तीसगढ़ में आदिवासी लोगो के लिए सभी ग्रामों में संस्कृति परंपरा बढ़ाया है और ग्रामों में देवगुड़ी,पेंगुडी,ठकुरदेव,मातागुड़ी, बनने का कार्य किया साथ ही साथ बस्तर में गुरतुल की परंपरा है उनका भी निर्माण कार्य कराएं आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराए जिसमे देश विभिन्न आदिवासी आए थे और प्रदेश के साथ साथ  26 अन्य देश से अधिवासी आए हुए और अपनी अपनी कला का प्रस्तुति दिए और इसका चर्चा देश विदेश में हुआ। आदि परम्पर को माननेवाला समाज जो सबसे पुराना समाज जो हजारों साल से अपने परंपरा और संस्कृति का निर्वहन करते आ रहा है शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार रहते हुए पहल किया जिसमे बस्तर में बंद पड़े स्कूल खुलवाए और अंग्रेजी माध्यम स्कूल (स्वामी आत्मानंद स्कूल) खोले जिससे शिक्षा स्तर ऊपर ऊंठने का कार्य किए,इसके साथ ही 67 प्रकार के लघुवन उपज का समर्थन मूलय तय कर के खरीदी करने का व्यवस्था किए। इस अवसर पर केंद्रीय गोड धमधागढ अध्यक्ष एम डी ठाकुर, सलाहकार सीताराम ठाकुर,तहसील पाटन अध्यक्ष संतराम कोडप्पा,संरक्षक राजेश ठाकुर, कमलेश नेताम,अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष, थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि,जीवन ठाकुर महासचिव एवम समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे