पाटन -शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला व विज्ञान महाविद्यालय पाटन के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय शिविर ग्राम बोरेन्दा में आयोजित किया गया है जिसमे रविवार को शिविर का दूसरा दिन रहा छात्रो द्वारा स्कूल प्रांगण की सफाई कर शुरुआत की ग्राम के सरपंच कमलेश वर्मा सहित ग्राम प्रमुख वरिष्ठ जनों का सहयोग बढ़ चढ़ के मिल रहा है ,किसी प्रकार की असुविधा न हो इस कारण सभी जनप्रतिनिधियों का बीच बीच मेल मुलाकात करते रहते है।
सहयोग को देखकर कार्यक्रम अधिकारी डा. बी एम साहू , और डा.पुष्पा मिंज ने काफी सराहना की साथ ही शिविरार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम में कैसे कार्य योजना बनाया जा सके इस पर विचार प्रकट किए उक्त शिविर के सफल संचालन में राजनीति विभाग के सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ,एन एस एस के वरिष्ठ छात्र उमाशंकर निर्मलकर महा दल नायक लोचन और महादल नायिका संगम वर्मा सहित सभी दल नायक कार्य योजना में सहयोग कर रहे है साथ ही
ग्राम के उपसरपंच नरेंद्र साहू परमा साहू भोला यादव राधे साहू सभी वरिष्ठ जन का सहयोग मिल रहा है



0 टिप्पणियाँ