आज के इस युग में जहाँ गौ माता की कोई सुध नहीं ले रहा उन्हें कोई अपने पास रखना नहीं चाह रहा है, लेकिन कही न कहीं इस युग में सच्चे सेवकों की भी कमी नहीं , क्यूँकि जब जब इस कलियुग में परेशानी गौ माता पर आया है तब - तब सच्चे गऊ सेवकों ने गौ माता के लिए उनके सहायता के लिए कार्य किया है, इसी बात का सच्चा उदाहरण बालोद ज़िला के ग्राम संबलपुर में दिखा है । जहां बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं ने भी ठाना है की अब अपने गाँव व गाँव के आस - पास कोई भी गऊ माता रोड पर नहीं दिखेगी। क्यूँकि कही ना कही रोड पर रहने वाली गऊ माताओं की लगातार दुर्घटना के साथ -साथ मृत्यु हो रही है , इन्ही सब चीजो को देखते हुए ग्राम संबलपुर के उप सरपंच तोमन लाटिया व पूरे ग्राम के गौ सेवक द्वारा सभी गउ माता को ख़ुद से एक गौठान बनाकर उनके रहने व खाने की व्यवस्था रोज़ करेंगे और इसी के साथ साथ गोवर्धन पूजा के पावन उपलक्ष्य में ग्राम संबलपुर के सभी गो सेवकों ने लावारिस सभी गौ माताओं को भोजन ( खिचड़ी , खिलाकर ) पुण्य फल अर्जित किया ।
इस पुण्य कार्य में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तोमन सिंह लटिया एवं मोहन जोशी ( गौठान अध्यक्ष ) ,उसेंन ( उपाध्यक्ष ) अश्वनी शर्मा ( संरक्षक ) , गैन्दलाल .( सचिव ) अनिल पटेल , नवीन शर्मा , गौतरहिया जोशी , कृष्णा पटेल , यूसेन( उपाद्याक्षज) , शिव कुमार भुआर, लाल सिंह पटेल , पूरण जोशी , मन्थिर पटेल , गौतरियाँ साहू , हरेंद्र साहू , रामबिलास पटेल , कीर्तन साहू , भागी साहू , रैन साहू , प्रेमलाल उर्वशा , भूनेश्वर साहू , अघनु पटेल , कौशल शर्मा, छगन साहू व अभय साहू एवं अन्य 80 सक्रिय सदस्य ने अपना अमूल्य योगदान दिया ।



0 टिप्पणियाँ