दक्षिण पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव बी मे नवरात्रि पावन पर्व के सातवें दिन यानि कल रामधुनी का कार्यक्रम आयोजन कलामंच पारा में किया गया है। 

समिति के सचिव छगनलाल साहू ने बताया कि गांव मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष क्वांर नवरात्रि मे जहुरिया रामधुनी पार्टी छिपली सिहावा का कल कार्यक्रम का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग किया जा रहा है।




समाजसेवी अभिषेक सेन ने बताया कि लगातार   अनेक वर्षों से नवागांव बी मे रामलिला का भव्य आयोजन किया जाता है, विजयदशमी का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है  भगवान श्री राम ने रावण वध किया था और असत्य पर सत्य की जीत हासिल हुई थी और इसी के उपलक्ष्य में हम ग्रामवासी बड़े ही उत्साह के साथ आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का त्यौहार मनाते है और इस वर्ष महके मोंगरा नाचा पार्टि ग्राम खुंदनी (गुरुर), जिला बालोद की पार्टी का प्रस्तुति होना है इस कार्यक्रम में नवयुवक दुर्गोउत्सव समिति के साथियों एवम ग्रामवासियों के सहयोग से होना है जिसमे पास सभी सादर आमंत्रित है।