परदेसियों को शह देकर राजनीतिक पार्टियां करवा रही बड़ी भ्रष्ट्राचार---राहुल वर्मा
बालोद के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे जिला प्रभारी वर्माजी ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों के संसाधनों का दोहन परदेसिया वादी ताकतें कर रही है!कोयला घोटाला,शराब घोटाला,जलकी जमीन घोटाला इसका जीवंत उदाहरण रही है।अपने आपको छत्तीसगढिया वादी सरकार कहने वाली वर्तमान सरकार छत्तीसगढिया समाज का हक दोहन कर परदेसिया वादी ताकतों को छत्तीसगढ़ में पनपा रही है।
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिया वाद स्थापित करने संकल्पित छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना---शशिभूषण चंद्राकर
छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना सन 2013-14 से लेकर वर्तमान समय तक छत्तीसगढिया समाज की हक की लड़ाई एवं अधिकारों को विभिन्न मंचों में धरातल से जुड़कर लड़ी है चाहे हसदेव जंगल बचाने की बात हो,छत्तीसगढिया मूलनिवासी समाज के शिक्षार्थी के रोजगार की बात हो या छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर हो!पुरखों द्वारा लड़कर हासिल की गई छत्तीसगढ़ राज में पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ी करन होना चाहिए,पुरखों द्वारा देखे सपना पूरा होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अपने वोट का मोल समझना होगा--चंद्रभान साहू
छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना के विचार बांटते हुए चंद्रभान साहू ने कहा कि हमने 15 साल की भाजपा सरकार और वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों को देखें तो स्पष्ट होता है कि दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां छत्तीसगढिया हितैषी कम और परसेसिया हितैषी ज्यादा है!शाशकीय पदों पर परप्रान्ती को जगह देकर आउट सौरसिंग करना इसका उदाहरण है इसलिए छत्तीसगढिया समाज से निवेदन है कि अपने वोट के मोल को समझकर ठेठ छत्तीसगढिया को वोट दें।
जांगर तोड़े छत्तीसगढिया मालामाल हो परप्रान्ती--दानी साहू
शुरुआत से ही छत्तीसगढिया समाज मेहनती रही है किसानी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन धरती के भगवान किसान की स्तिथि आज भी दयनीय है!राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में देखें आज मूल निवासी छत्तीसगढिया समाज के लोग पार्टी का झंडा-डंडा उठाने काम करती है और उसी पार्टी के बाहिरि लोग अपना झोला भरकर हमारे सर पर बैठकर राजनीति के रहे है।
अपनी राजभाषा को अपनी पहचान बनाएं--रवि देवांगन
अलग-अलग राज्यों में वहाँ की राजभाषा मूल पहचान रही है वैसे ही हमें अपनी राजभाषा को अंतःकरण से उपयोग करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ