जरवाय में 2.20 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन लोकार्पण।


ग्रामीणों ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार।





रानीतराई।ग्राम जरवाय में विभिन्न विकास कार्यों(2.20 करोड़) की स्वीकृति सीएम भूपेश बघेल ने दी है।जिसका आज भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि आशीष वर्मा ओएसडी रहे,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,दिनेश साहू सभापति, रमन टिकरिहा सभापति,सोहन जोशी जोन प्रभारी,डॉ.डी आर शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी,सेक्टर प्रभारी योगेश्वर वर्मा,तेज राम सिन्हा ने श्री गणेश जी,छग महतारी की पूजा अर्चना पश्चात किया गया।

मुख्य अतिथि ओएसडी श्री वर्मा ने ग्रामवासियों को बधाई प्रेषित करते हुए आज किसानों को राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त मिला है।आप सभी के चेहरे की मुस्कान बतला रही है कि  भूपेश सरकार दोबारा।हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों,किसानों,महिलाओं,युवाओं की है।छत्तीसगढ़ महतारी की स्वाभिमान,अभिमान पर हमें गर्व है।

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सड़क,सिंचाई,शिक्षा स्वास्थ्य,बिजली,पेयजल के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

भूपेश सरकार एवम् कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर 25 युवाओं ने काग्रेस प्रवेश किया।ग्राम के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किए।

मंच संचालन नरेश सिन्हा,आभार सरपंच प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर हिरौंदी ठाकुर सरपंच,शिव साहू पूर्व सरपंच,रामसुख जोशी,संतू सिन्हा,देवलाल पटेल अध्यक्ष गौठान समिति,सोमनाथ साहू,रामकुमारी पटेल, सूतीछन साहू,यशवंत साहू, मोती पाल,टिकेश्वरी यादव,दिगेश्वरी,संतोषी भारती,धनेश,रूखमणी, शिवचरण दास,सुंदर यादव, दाऊलाल पाटिल,डिकेश साहू,ठाकुर भारती,पवन साहू, दुखू पाल,तिहारू निर्मल,ललित जोशी,बलराम निर्मल,कृष्ण पाल,पंचू यादव,संतराम साहू,जोहन यादव,धनश्याम साहू,झाड़ू साहू,हरखू साहू,दीनबंधु यदु सचिव,रामचंद्र साहू सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।