उतई थाना अंतर्गत 1 सितंबर को फेकारी नहर पुलिया के पास एक युवक की लाश मिली परिजन से मिली जानकारी से अनुसार युवक ट्रक ड्राइवर है और साथ में मृतक का साला मनीष मांडवी हेल्फर है दोनो साथ में रायपुर से अरमरीकला भोथली जा रहे था तभी गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम फुंडा नहर के पास शौच करने के लिए रुका हुआ था इसी बीच युवक का अपने घर में बात हुई इसके पश्चात शौच के लिए चला गया नाहर में उतरते समय युवक का पैर फिसला और पानी के तेज बहाव के चलते युवक नहर से निकल नही पाए जिससे युवक आशीष दामले की मृत्यु हो गई है जिसकी लाश फेकारी नहर पुल के पास मिली है उतई पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पीएम रिपोर्ट आने पर यह साफ हो जाएगा की युवक की मृत्यु कैसे हुई है

बता दे की यह घटना 31 अगस्त का है युवक सुबह करीब 6.30 की है जब युवक शौच करने गया हुआ था।