स्व. डी.डी चतुर्वेदी (EX.D.I.G.) की स्मृति में संगम क्रिडा मंडल के तत्वाधान में ग्राम सुरपा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,अध्यक्षता दिनेश कुमारी चतुर्वेदी ने किया,विशेष अतिथि के रूप में सरपंचपति डॉ.सरोज साव, रिखी नारंग (सेक्टर प्रभारी),भेष आठे(जोन प्रभारी दक्षिण पाटन), रेवा राम साहू (समाज सेवक),योगेंद्र साहू किसान संगवारी चंद्रभान साहू (सरपंच नवागांव बी),संतोष देवांगन(इकाई अध्यक्ष सुरपा), की उपस्तिथि में   हनुमान जी की पूजा अर्चना पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।




ज़िप उपाध्यक्ष अशोक ने अपने उद्बोधन में कहा की आज आप सब के प्रेम,दुलार,आशीर्वाद से हम सबके लाडले विधायक भूपेश बघेल को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व करने का अवसर मिला है इसके लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़िया सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की रीति,नीति,संस्कृति, बोरेबासी, पोला, तीज त्योहार की बात आज मुख्यमंत्री करते है परिणाम स्वरूप जगह–जगह हर त्योहार में गांव गांव में छत्तीसगढ़िया ठाठ–बात नजर आता है, पांच साल पहले ये देखने को नहीं मिलता था इसके साथ ही आज प्रत्येक गांव में खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने का अवसर मिला है और हमारी सरकार राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से औसर दे रही है। स्व. डी.डी चतुर्वेदी (EX.D.I.G.) की स्मृति में संगम क्रिडा मंडल को इस अयोजन को ले कर बधाई एवम शुभकामनाएं दी एवम कबड्डी खिलाड़ियों शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए।



राजकीय गमछे से किया सम्मान

संगम क्रिडा मंडल द्वारा राजकीय गमछा अतिथियों को भेंट किया गया गोदना चित्रकारी से छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना, राजकीय पशु वन भैंसा, मांदर, बस्तर के प्रसिद्ध गौर मुकुट और लोक नृत्य करते लोक कलाकारों के चित्र अंकित किए गए हैं गमछे की डिजाईन में धान के कटोरे छत्तीसगढ़ को प्रदर्शित करने धान की बाली-हल जोतते किसान के साथ सरगुजा की पारंपरिक भित्ति चित्र कला की छाप भी है




इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दिनेश कुमारी चतुर्वेदी,सरपंचपति डॉ.सरोज साव, रिखी नारंग (सेक्टर प्रभारी),भेष आठे(जोन प्रभारी दक्षिण पाटन), रेवा राम साहू (समाज सेवक),योगेंद्र साहू किसान संगवारी चंद्रभान साहू (सरपंच नवागांव बी),संतोष देवांगन(इकाई अध्यक्ष सुरपा), संतोष देवांगन,हीरालाल साहू, दिनेश ठाकुर,विवेक डडसेना,मिथलेश साहू,भानुप्रताप यादव, नवीन साव, साहिल डड़सेना, रतन ठाकुर,मेघसिंग पटेल, भास्कर पटेल, दोमेश पटेल,शेखर देवांगन देवव्रत, टुकेस, युवा एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।