अबतक लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया व प्रथम बैंच के 40 में से 17बुजुर्ग अभी हम सबके बीच है


आमतौर पर गांव में कई कार्यक्रम सहित मिलन समारोह देखने को मिलता हैं व स्कूलों में भी शासन के निर्देशानुसार आयोजन किए जाते हैं पर तीज पर्व पर तीजहारिन बेटियों का तीज मिलन विद्यालय में! यकीनन कौही में यह पहला आयोजन है।साथ ही आसपास के विद्यालय तथा लोगों के लिए भी अनोखा अनुभव रहेगा।

इस आयोजन को लेकर विद्यालय से पढ़कर निकले तीजहारिन बेटियों ने खुशी जाहिर की है। कि जिस स्कूल से पढ़कर निकले हैं, वहां निमंत्रण पूर्वक उन्हें याद किया गया है।

इसके अलावा 67वर्ष पूर्व विद्यालय से 1956-57 में पढ़कर निकले प्रथम बैंच के 40 में से 17  अभी इस दुनिया में रह रहे बुजुर्गो के लिए यह सम्मान समारोह, विद्यालय से भावनात्मक लगाव को सम्मान देने की कड़ी, कही जा रही हैं।

प्रथम बैंच के प्रथम दर्ज विद्यार्थी बैसाखू राम व लखनू राम ने अपने समय के शिक्षकों व विद्यार्थी साथियों को याद करते हुए उनके आंखें छलक आए, भावनाओं से परिपूर्ण गले से आवाज भरभरा रहे थे और आयोजकों के प्रति आशिर्वाद झलक रहे थे।


तीजहारिन बेटी श्रीमती पूनम साहू ने कहां, कि हमारे गुरूजी हमें याद किए हैं, तो विद्यालय जो हमारा एक और मायका है, हम विद्यालय से पढ़कर निकले सभी बेटियां जरूर जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा से जन सामान्य को जोड़कर शिक्षा के लोकव्यापीकरण, शासन के आदेशानुसार शिक्षा लक्ष्य को प्राप्त करने के दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन तथा विशेष अतिथि गांव के शिक्षक, जनप्रतिनिधिगण व समाज सेवी होंगे।

इस दौरान टेमन निषाद के कोरियोग्राफी में गांव की बेटियों का चुलबुली डांस ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ब्रेकिंग न्यूज:– जामगांव आर थाना अंतर्गत एक युवक ने रस्सी से फसी लगा कर की आत्महत्या 

https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/09/blog-post_14.html