विवेक कुमार की रिपोर्ट 



गुरुर/बालोद -छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ब्लाक संयोजक गुरुर झम्मन हिरवानी ने देश वासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभ कामनाएं देते  और कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पुरे भारत देश मे आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मना रहें है l स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त,भारत के नागरिकों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। यह वह दिन है जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। और हमारे अंदर देशभक्ति की भावना के साथ देश के लिए कुछ कर दिखाने की भावना को भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रगतिशील भारत के 76 वर्ष पूरे होने यहां के संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने व जश्न मनाने का दिन है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है,और आत्मनिर्भर भारत बनाने की भावनाओ को प्रकट करते है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है।