पाटन- जामगांव आर- आज देश में वर्तमान, लगातार अहिंसक घटनाएं, साम्प्रदायिकता, व जातिवाद को लेकर जहरीली परिस्थितियां जो उत्पन्न हुई है उसको लेकर पाटन विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चन्द्राकर ने अपनी तीखी प्रक्रिया व विचार व्यक्त करते हुए व भाजपा और केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का मकसद सत्ता हथियाना और लूट खसोट कर पैसा कमाना है, इसलिए मोदी सरकार अंबानी अडानी के लिए कश्मीर के तीन टुकड़े कर देती है, भारत में जितने भी दंगे हुए हैं वह एक तरफा मुसलमानों पर हमला किया गया है, मणिपुर भी उसी मकसद से मोदी द्वारा आग लगाकर बर्बाद किया जा रहा है ताकि वहां के खनिजों पर कब्जा करके अडानी को सौंपा जा सके, इसीलिए वह देश में अशांति का माहौल पैदा कर रही है जिससे वह अडानी के चाटूकारिता करने व उसकी गोद भर कर अपने उद्देश्य की पूर्ति कर सकें।
अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि- भाजपा की विचारधारा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपाईयों का मूल मकसद आज सत्ता हथियाना और लखलूट पैसा कमाना है, भाजपा पार्टी अरबों रुपया खर्च करती हैं और चुनाव लड़ती हैं, वह जनता की सेवा करने के लिए अरबों रुपया खर्च करके चुनाव नहीं लड़ती, सत्ता का मुख्य मकसद देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना होता है, इसलिए मोदी सरकार अंबानी अडानी के लिए कश्मीर के तीन टुकड़े कर देती है और लद्दाख में खनिज खोदने के लिए अंबानी को बुला लेती है, देश का कोयला लोहा समुद्र तट हवाई अड्डे रेलवे स्टेशन अडानी को सौंप दिए जाते हैं, गैस पेट्रोल अंबानी को सौंप दिया जाता है। लेकिन जो भाजपा में नीचे से ऊपर तक लोग काम करते हैं आरएसएस के लोग हैं वह कहां से कमाएंगे ? आप क्या सोचते हैं दंगा फसाद जो होता है वह क्या फ्री में किए जाते हैं ?
विधानसभा अध्यक्ष सुमित चन्द्राकर ने आगे भाजपा व आएसएस की मूल विचार धारा को लेकर आगे कहा कि- भाजपा जो दंगा करती है वह भी एक आर्थिक गतिविधि है, भारत में जितने भी दंगे हुए हैं वह एक तरफा मुसलमानों पर हमला किया गया है, दंगा वहीं वहीं किया गया है जहां जहां मुसलमानों के काम धंधे चलते थे, बनारस में साड़ी काल मुरादाबाद में पीतल का फिरोजाबाद में कांच का मुजफ्फरनगर में कपड़े का भागलपुर में सिल्क का भिवंडी में हथकरघा मालेगाव में कपड़ा अलीगढ़ में ताले रामपुर पीतल मेरठ में कैंची का, जहां जहां मुसलमान काम धंधे करते थे उनके कुटीर उद्योग थे वही वही उसको बर्बाद किया गया। आप सर्वे कर लीजिए मुसलमानों को काम धंधे से बाहर करके उस पर हिंदू व्यापारियों ने कब्जा कर लिया RSS नीचे से ऊपर तक देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करने के काम में लगा हुआ है। सरकार अपने हाथ में आने के बाद यह लोग सुप्रीम कोर्ट से लगाकर नीचे तक की कोर्ट पूरा पुलिस डिपार्टमेंट इनकम टैक्स हर सरकारी डिपार्टमेंट पर कब्जा करते हैं, उसके बाद यह लोग खदान रेत कोयला ट्रांसपोर्ट कुटीर उद्योग हर चीज पर कब्जा करते हैं, इसलिए इनका पूरा हिंदू राष्ट्र का हो हल्ला हिन्दु गुंडों को बेवकूफ बनाकर अपने साथ जोड़े रखने के लिए होता है, आरएसएस बीजेपी का मुख्य काम देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करने का है सरकार बनाना दंगे फसाद करना उसी उद्देश्य से किए जाते हैं, मणिपुर भी उसी मकसद से मोदी द्वारा आग लगाकर बर्बाद किया जा रहा है ताकि वहां के खनिजों पर कब्जा करके अपने मालिक अडानी, अंबानी, को सौंपा जा सके।

0 टिप्पणियाँ