दुर्ग। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित श्रीमती उषा बारले को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया साथ ही  सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, वर्ष 2010 से 2021 तक लगातार 11 साल पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज के पूर्व राज प्रधान और केंद्रीय सचिव मेहत्तर वर्मा को भाजपा प्रवेश कराया। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया के पहले दौरे में ही दुर्ग में दो दिग्गज हस्तियों के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को झटका लगा है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए उनके भाजपा प्रवेश के निर्णय की सराहना की।



भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सबसे पहले दुर्ग जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा की


अंत में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी से मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमे मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष डॉ सुश्री सरोज पांडे लोकसभा सांसद एवं पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, लाभचंद बाफना शामिल रहे। बैठक में उपस्थित जनों में जिला समन्वय समिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।



बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया।



⭕विशेष सूत्र के माध्यम से 4 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.... उतई पुलिस को मिली सफलता....पढ़िए पूरी खबर