दिनांक 27.08.2023 को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी मर्ती) भर्ती परीक्षा दो पाली में आयोजित है। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12.15 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 2.00 बजे से 4.15 बजे तक निर्धारित है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा का प्रवचन 25.082023 से 29-08-2023 तक मालोद विकासखण्ड के ग्राम जुरा (रानीतराई) आयोजित है, जिसमें काफी श्रद्धालुओं का आगमन  हो रहा है। परीक्षा तिथि दिनांक 27.082023 को परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र परीक्षा में ड्यूटीरत अधिकारी कर्मचारियों एवं परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने में असुविधा हो सकती है। उक्त प्रवचन हो रहे मार्ग पर ग्राम शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारस, शासकीय उच्चतर सत्यमिक विद्यालय दुधली. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडगांव, शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डोण्डीलोहारा, शासकीय आई.टी.आई. डौण्डीलोहारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल डॉण्डीलोहारा में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

अतः अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा (खुली सीधी भर्ती एवं क्षक (परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दो पाली में आयोजित अवधि के दौरान परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का प्रवेश पत्र आई डी के आधार पर एवं परीक्षा में यूटीरत अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश के आधार पर तथा परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री पहुचाने में लगे वाहन को परीक्षा केन्द्र तक आने जाने कोई कठिनाई न हो इसमें अधिकारी यातायात / कानून व्यवस्था मे लगे पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश प्रसारित करने का कष्ट करें।