देश के महान वैज्ञानिको के उपलब्धि से चंन्द्रयान के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कि उपलब्धि से जहां राष्ट्र गौरान्वित महसूस कर रहा है। वहीं सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण के करोड़ों भारतीयों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला के नवोदय बहुद्देशीय सभा कक्ष में गांव के बच्चे युवा बुजुर्ग महिला सभी चस्मदीद गवाह बने। विद्यालय में डाॅ.चेतन सोनकर एवं शिक्षिका पूनम साहू के द्वारा दान में मिले लैपटॉप एवं प्रोजेक्टर से लाइव प्रसारण का लाभ उपस्थित लोगों ने उठाया।



इसके साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके छायाचित्र के सामने केक काटकर उनके सुखद दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित किया गया।

इस दौरान उपस्थित प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे,शिक्षिका श्रीमती पूनम साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, मितानिन ममता साहू, समाजिक कार्यकर्ता डोमेन्द्र मारकण्डे ने उपस्थित बच्चों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। अतः शिक्षा के प्रति समर्पित होकर अपने भविष्य बेहतर बनाएं, ज्ञान और विज्ञान से विकास के नित नए ऊंचाईयों को प्राप्त करें।



इस अवसर पर गांव के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चे सहित बड़ी संख्या में पालकगण व नागरिकगण उपस्थित रहे।