बालोद-गुरुर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गुरुर ब्लाक संयोजक गुरुर झम्मन हिरवानी ने अपने जन्म दिन पर ग्राम पंचायत रमतरा के मुक्ति धाम व तालाब पार मे पीपल का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि जन्मदिन एक बहुत ही खुशी का मौका होता है पर यह खुशी चार गुना हो जाती है अगर हम अपने जीवन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ देते है पर्यावरण प्रेमी झम्मन हिरवानी ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढि़यों को एक स्वच्छ वातावरण दे सकें।