शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में  स्वाधीनता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला  द्वारा ध्वजारोहण किया गया.  उन्होने देश की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की आवश्यकता को समझाया.  कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य नीता कुंभारे ने भारत के विश्व गुरु बनने की क्षमता पर प्रकाश डाला.  ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के भारत सरकार द्वारा निर्देशित मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत NSS विद्यार्थियों ने वसुधा का संवर्धन,  वीरों का अभिनंदन रैली निकाली, शहीद जवान डोमेश्वर साहू के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.




  विद्यार्थियों ने अपने हाथ मे मिट्टी लेकर 2047 तक  देश को समृद्ध बनाने की कोशिश में सहयोग देने की प्राण प्रतिज्ञा ली.  ज्ञातव्य है कि 9 अगस्त से  चल रहे इस कार्यक्रम में NSS  विद्यार्थियो द्वारा पौधारोपण,  शहीद एवं सेवारत सैनिकों का सम्मान,  रैली,  स्वच्छता जागरूकता सहित अनेक कार्य किए.  राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी चेतना सोनी, मनोज यादव द्वारा विद्यार्थियों को NSS गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में कुमारी पायल साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी कविता प्रस्तुत की.स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों का  सहयोग रहा. महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेश केला सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में गरिमा मयी उपस्थिति दी. मंच संचालन डॉ अरुणेंद्र तिवारी ने किया.