शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माह अगस्त का मासिक बैठक शासकीय प्राथमिक शाला कौही में प्रत्येक माह की भांति प्रथम शनिवार 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाला प्रांगण में बस्ता मुक्त दिवस पर आयोजित किया गया।

बैठक में शत् प्रतिशत नामांकन,95% मासिक उपस्थिति एवं शिक्षा का स्तर संतोषप्रद होने के साथ ही प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले मूल्यांकन व शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस आयोजन से संबंधित निर्देशानुसार 15अगस्त को आयोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा पश्चात प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इसके अलावा विद्यालय में दर्ज 105 बच्चों पर केवल 2 शिक्षक होने एवं 1अन्य स्वयं सेवी पंचायत व शाला परिवार के सौजन्य के साथ कुल 3 शिक्षक को नाकाफी बताते हुए पालकों ने  बच्चों को बेहतर शिक्षा अवसर उपलब्ध कराने एक और शिक्षक की व्यवस्था करने के परिप्रेक्ष्य में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से गांव के प्रतिभाशाली युवा को स्वयं सेवी शिक्षक के रूप में नियुक्त करने तथा उनके मानदेय भूगतान हेतु शिक्षक, जनप्रतिनिधि, पालक व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पदाधिकारी हरसंभव स्वेच्छा सहयोग करने आश्वस्त किए।

बैठक में ग्राम पंचायत कौही सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक भानूराम साहू, शिक्षा स्वयं सेवी टेमन निषाद,भीषम निषाद,बेनी राम निषाद, रोहणी बाई,भुवन लाल साहू,देवबती, देवकी, भुनेश्वर प्रसाद,बिरसिंग, विष्णु प्रसाद,सोनूराम,देवसिंह,नेतराम, बसंत,खेदूराम,डिकेश सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।