हमारा पावन देश भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) से संबद्धता प्राप्त नव युवा संगठन , सुरपा द्वारा आज दिनाँक 13.08.2023 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुरपा मेरा माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत किया गया है जिसके तहत 3 फलदार आम एवं 2 छायादार पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरूवात किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप मे दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा जी के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक श्रीं डेमन साहू जी के हाथो वृक्षारोपण किया गया साथ ही देश की मिट्टी हाथ मे रखकर वहां उपस्थित युवाओ को शपथ दिलवाया गया , नितिन शर्मा ने बताया कि यह अभियान हमारे देश की स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है जिसके तहत पूरे देश के कोने कोने मे यह कार्यक्रम इसी तर्ज़ पर आयोजित किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले और वे भी देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बने । प्रमोद जैन जी के माध्यम से सभी युवाओं को देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान के बारे में जानने को मिला , और इसी क्रम में पूर्व सैनिक (आर्मी)श्री डेमन लाल साहू जी को पुष्प कुछ एवं श्रीफल से सम्मान किया
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के स्वयंसेवी ढालसिंग साहू , संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, गिरधर यादव,लक्की नारंग, लीकेस लीला,सुनील, अशोक ठाकुर, शेखर देवांगन मिश्री देवांगन, राहुल मोहित लेखन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

0 टिप्पणियाँ