विवेक कुमार की रिपोर्ट

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के नियमित / स्वाध्यायी / भूतपूर्व परीक्षार्थी जिन्हें वार्षिक परीक्षा वर्ष 2023 में पूरक की अर्हता प्राप्त हैं, उन परीक्षार्थियों के लिए बी.ए./बी.कॉम./बी.एससी./बी.एससी. (गृहविज्ञान) / बी.सी.ए. भाग एक, दो एवं तीन, बी.एससी. बी.एड. / बी.ए.बी.एड. भाग-01 02 03 04 तथा एम.फिल. इन क्लीनिकल साइकोलॉजी एवं एम. फिल इन साइकैट्रिक सोशल वर्क भाग 01 एवं 02 की पूरक परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने हेतु पात्र परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाईन पद्धति द्वारा विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.durguniversity.ac.in द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क (इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से) जमा करने की
तिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई  है।



1)पूरक परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन द्वारा संपूर्ण शुल्क संहित परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24.07.2023 से 07.08.2023 तक (पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्गणना के परीक्षा परिणाम घोषित होने के तीन दिवसों के भीतर परीक्षा आवेदन ऑनलाईन पद्धति से भरे जा सकेंगे।)

2)पूरक परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन भरे गये पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्डकापी संलग्नों सहित संबंधित पूरक परीक्षा केन्द्र / महावि में जमा करने की तिथि 08.08.2023 तक

3)पूरक परीक्षार्थियों द्वारा जमा कराये गये हार्ड कापी एवं संलग्नकों सहित परीक्षा शुल्क की राशि का विवरण, गोसवारा, न्यूमेरिकल रिटर्न प्रपत्र ऑनलाईन रोल लिस्ट, ऑनलाईन वैरिफाईड लिस्ट, परीक्षार्थियों की संख्यात्मक जानकारी (Student Count Summary) सहित विश्वविद्यालय में जमा करने की तिथि (परीक्षा केन्द्र हेतु ) 11.08.2023 तक

परीक्षा शुल्क इस प्रकार है।

1) बी.ए./बी.कॉम. भाग एक, दो एवं तीन एवं बी.बी.एड,
820.00
2) बी.एससी. / बी.एससी. (गृहविज्ञान ) / बी. सी. ए. भाग एक, दो एवं तीन तथा बी.एससी. बी.एड,
रू.1075.00
03)एम. फिल. इन क्लीनिकल साइकोलॉजी / एम. फिल. इन सोशलवर्क
1380.00

टीप:- 1. एम. फिल. पाठ्यक्रम के अन्तर्गत पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा फार्म भरते समय समस्त सैद्धांतिक प्रश्नपत्रों का चयन करना अनिवार्य होगा।

2. स्नातक स्तर पर "पर्यावरण अध्ययन" की पूरक परीक्षा में केवल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी ही सम्मिलित होंगे।