गुरुर / गत दिवस राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा आदिवासियों के जल जंगल जमीन व राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता को समान नागरिक संहिता के लागू होने से भविष्य में संभावित खतरों के प्रति आगाह करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें  लगभग 20 बातों का जिक्र किया गया है .


 इस महत्वपूर्ण मुद्दों में मणिपुर में आदिवासियों से किया जा रहा अत्याचार , आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति से भटका कर विदेशी घोषित करने का षड्यंत्र तथा उन्हें बड़े पैमाने पर हिंदू बनाने व सरकारी मीडिया द्वारा उन्हें हिंदू के रूप में प्रचारित करने जैसी अनेक बातों को लेकर परिषद के जिला संयोजक, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  मानवाधिकार कार्यकर्ता श्रीमती संतोष ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार श्री अनीश कुमार देवहारी को ज्ञापन सौंपा गया.

     ज्ञापन सौंपने वालों में  भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष श्री के.मुरारी दास, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग के गुरुर अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गुरुर  ब्लाक अध्यक्ष झम्मन हिरवानी, अधिवक्ता विनेश गजेंद्र सहित अनेक लोग शामिल थे .