दुर्ग पुलिस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलंचदन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रीतपाल बेलचंदन और संचालक मंडल के सदस्यों पर बैंक में पदस्थापना के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर योजनाएं लागू करने और बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। जिस पर कोतवाली पुलसि ने अपराध दर्ज किया है।
धोखाधड़ी के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने अग्रिम जमानत के लिए अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष कुमार तिवारी के न्यायालय में आवेदन लगाया था। शासन की ओर से लोक अभियोजक ने आपत्ति दर्ज कर प्रीतपाल बेलंचदन द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत आवेदन का विरोध किया। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया। जिसके बाद आज सुबह ही दुर्ग पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर लिया

0 टिप्पणियाँ