पाटन ग्राम मोतीपुर में आज बड़ा हादसा हो गया जिसके चलते मोतीपुर के ग्रामीणों द्वारा आज सड़क जाम कर दिया है। मोतीपुर में एक कैप्सूल वाहन हाईवा की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वही दो घायलो इलाज के लिए झिट अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें रायपुर रेफर किया।
इस सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और महिलाओं में काफी आक्रोश है। इस घटना में लगभग 7 घंटा राजधानी रायपुर से पाटन मार्ग में चक्काजाम जाम रहा ।
बड़ी संख्या में पुलिस बल।
कैप्सूल वाहन से टकराने से ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पुलिस प्रशासन एवं नायब तहसीलदार आलोक वर्मा,एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता,एसडीओ लोक निर्माण विभाग आर के शुक्ला,थाना प्रभारी राजकुमार लहरे सहित अन्य अधिकारी पहुंचे इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों को काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अमलेश्वर थाना में चर्चा के लिए गए।
आक्रोशित होकर कैप्सूल वाहन में तोड़फोड़
लगभग 4 घंटे से रायपुर से पाटन मार्ग जाम था पिता और पुत्र की मृत्यु की सूचना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था घटना के होने के पश्चात भी गाड़ी मालिक नहीं पहुंचा जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ता चला गया जिसके चलते कैप्सूल वाहन पर तोड़फोड़ शुरू कर दिए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल पर ही कैप्सूल वाहन मालिक के साथ इस पर चर्चा किया जाए। वही अचानक ग्रामीणों द्वारा पथराव शुरू कर दी इस समय पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे व पुलिस के जवानों को भी चोट आई है जिससे पुलिस के द्वारा हल्की बल प्रयोग करनी पड़ी इसके पश्चात कैप्सूल वाहन को थाने ले जाया जाए।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग
ग्रामीणों का कहना है कि बेलागम रफ्तार से मौत लिए तेज रफ्तार से वाहन चलता हैं इसके लिए ब्रेकर की आवश्यकता है व सड़क दुर्घटना में मृत के परिजनों को मुआवजा पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की भी मांग कर रहे हैं।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1675502358179004421?t=p27DLDiiWm32PMdaiTkkQw&s=19
सड़क हादसे में फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल का निधन....कौन थे देवराज पटेल?....कितनी उम्र थी?...क्या पढ़ाई कर रहे थे? देखिए इस रिपोर्ट में...
https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2023/06/blog-post_72.html




0 टिप्पणियाँ