पाटन। रविवार रात्रि हुए सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में काम करने वाले चौकीदार राजू के आत्महत्या का मामला अलग मोड़  लेता जा रहा है। सोमवार को लगभग 70 महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया महिलाओं ने पुलिस की जांच पर संदेह व्यक्त किया इसके साथ ही महिलाओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषी है उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


आखिर क्या राज है इस महिला का जो पुलिस जानकारी देने से कतरा रही है?




बता दे की पुलिस वाले भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव है या और कुछ। इस से पुलिस की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। 


समिति तक आखिर वह महिला कैसे पहुंची?




थाना पहुंची महिलाओं ने बताया की सेवा सहकारी समिति तक आखिर वह महिला कैसे पहुंची। ओर बाहर से ताला किसने लगाया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। जब रात को ही मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त महिला को निकाली गई। लेकिन उससे पूछताछ करने के बजाय पुलिस ने उसे एक युवक के साथ रात को ही भेज दिया। रात को पुलिस उसे थाना में भी रख सकते थे। लेकिन पुलिस ने आखिर इतनी रात को अकेली महिला को किसी युवक के साथ आखिर क्यों भेज दिया। वही अब महिलाएं आरोप लगा रही है पुलिस को उक्त युवक की भूमिका के बारे में भी जांच किया जाना चाहिए।


बयान के लिए महिला को थाना बुलाया



 रविवार रात्रि में पुलिस ने युवक के साथ पुलिस ने भेजा दिया सोमवार को ही पुलिस ने उक्त संदिग्ध महिला को बयान के लिए थाना लाई। जैसे ही इसकी सूचना ग्राम के महिलाओं को मिली तो लगभग  70 महिलाएं भी थाना पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो महिला को ही उससे मिलने दिया। इस खबर पर हम अपनी नजर बनाए हुए है तब तक के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ