छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। 
छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले देवराज पटेल का एक वीडियो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बनाया था जो जमकर वायरल हुआ इस वीडियो में देवराज पटेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगे खड़ा होकर बनाते हैं जिसमें वे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका. इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।



देवराज पटेल का फ्रेंड फॉलोअर यूट्यूब और इंस्टाग्राम में
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होते ही देवराज पटेल किसी परिचय के मोहताज नहीं थे उनका यूट्यूब पर 4 लाख से अधिक  और इंस्टाग्राम पर इंस्‍टाग्राम पर 58.4 हजार फॉलोअर्स हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की फैंस फॉलोअर्स कितनी है छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे भारत में उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ 'दिल से बुरा लगता है' डॉयलाग है और फेमसयूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं वो अपने हर वीडियो की शुरूआत हैलो दोस्‍तो मैं आपका देवा...कह कर करते हैं। imdevrajpatel के नाम से देवराज पटेल का इंस्‍टा पर अकाउंट है। इसके साथ ही यूट्यूब पर देवराज पटेल साल 2021 में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में पहली बार एक्टिंग करते नजर आए थे।

21 वर्षीय यूट्यूबर देवराज पटेल का जन्‍म एक किसान परिवार में हुआ, उनके पिता घनश्‍याम पटेल किसान हैं और मां गृहण हैं। 21 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके देवराज पटेल बीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख लिखा


“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.

इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी

ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1673310264954077186?t=JwGE770wEM0kLBhSbdKJ1w&s=19


इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले अपलोड किया था यह वीडियो


सड़क दुर्घटना के कुछ घंटे पहले देवराज पटेल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिस पर भी कहते हैं की "हेलो दोस्तों भगवान ने मेरी शक्ल ऐसी बनाई है न कि लोगों को समझ नहीं आता की क्यूट बोले या......"