समग्र शिक्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ के अंर्तगत संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम में ऑन जॉब ट्रेनिंग की कार्यशाला के तहत सेजस जामगांव आर, जिला- दुर्ग के स्कूल में हिन्दी मीडियम के मिडिया एंड एंटरटेनमेंट ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा साहू कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर जामगांव आर,जिला-दुर्ग में आन जांब ट्रेनिंग प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में विधार्थियों को DSLR कैमरा के द्वारा फोटो खींचना,कैमरे का एंगल सेट करना, फोटोशॉप सॉफ्टवेयर में फोटो एडिट करना, पासपोर्ट साइज फोटोज बनाना,वीडियो-आडियो एडिटिंग व प्रिंटिंग मशीन में कार्य करना, कार्ड छापने का मशीन मैनेज करने का प्रायोगिक ज्ञान दिया जा रहा है। OJT का आयोजन इंडस एड्यूट्रेन के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्लई एवं बृजेश शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश पिल्लई के मार्गदर्शन में ऑन जॉब ट्रेनिंग में विधार्थियों द्वारा लगातार हिस्सा लिया जा रहा विद्यार्थी नए नए चीजे सीखने के लिए बहुत उत्सुकता प्रदर्शित कर रहे एवम हर्ष के साथ अपने प्रशिक्षण में भाग ले रहे ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रशिक्षक कु. अंगिता साहू और चॉइस सेंटर के ओनर श्री किशोर साहू जी एवम उनके टीम का सराहनीय सहयोग मिल रहा है l




0 टिप्पणियाँ