शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दक्षिण-पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई एक लोको पायलट की मौत हो गई है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।



भिडंत के बाद मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।

रेल यात्रा भी बाधित

बता दे की इस दुर्घटना के बाद  रेल यातायात बाधित हुई है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है।

1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर - शहडोल मेमू

2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल - अम्बिकापुर मेमू

3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर - अनुपपुर मेमू

4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर - मनेंद्रगढ़ मेमू

5. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल - बिलासपुर मेमू

6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर - शहडोल

7. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल - अम्बिकापुर मेमू

8. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस

कल रद रहेगी ट्रेन

1. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़ - अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

2. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर - शहडोल मेमू

कैसे हुई घटना


सूत्रो से मिले जनकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। बताया जा रहा है कि दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे इंजन में आग लग गई बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।