बिलासपुर में शुक्रवार को युवक की लाश मिली इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में युवक की हत्या की गई थी। उसे उसके ही मौसेरे भाई ने शराब पिलाने के बहाने बुलाया और मार दिया। ये सब कुछ एक ही महिला से दोनों भाइयों के अवैध संबंध के चक्कर में हुआ।
आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक पर पेचकस से वार किए थे। इसके बाद उसके ऊपर पत्थर भी पटका। फिर मृतक की एक आंख निकाली और उसके हाथ का पंजा काट दिया था। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। एसपी संतोष सिंह ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।
शुक्रवार को सेंट्रल पॉइंट होटल के पीछे एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान दीपक यादव (30) के रूप में हुई थी। जो सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में रहता था। दीपक घर का खर्चा चलाने के लिए खुद की स्कूल वैन चलाया करता था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला था की दीपक घर से घूमने के लिए निकला था। फिर लौटा ही नहीं है।

0 टिप्पणियाँ